अपने गार्डन में लगांए ये 5 पौधे, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

    10-Oct-2025
Total Views |


नई दिल्ली। आपने कभी सोचा होगा कि कुछ घरों में पैसे की कमी क्यों नहीं होती है।यह न सिर्फ मेहनत, बल्कि वहां की सकारात्मक ऊर्जा भी उनकी सफलता की वजह होती है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ पौधे घर में ऐसी आभा और सौभाग्य लाते हैं जो धन, सुख और शांति बनी रहती है। यही वजह है कि अमीर लोग अक्सर अपने घरों या दफ्तरों में इन लकी प्लांट्सको लगाना नहीं भूलते। तो आइए आज आपको उन खास प्लांट्स के बारे में बताने जा रहे है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर में लगाने से आर्थिक उन्नति होती है। इसे घर के उत्तर-पूर्व दिशा या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि यह पौधा धन को आकर्षित करता है और खर्चों में संतुलन बनाए रखता है।

बांस का पौधा

फेंगशुई के अनुसार लकी बैम्बू प्लांट घर में सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है। इसे अक्सर गिफ्ट के रूप में भी दिया जाता है क्योंकि यह शांति, संतुलन और प्रगति का प्रतीक है। घर या ऑफिस के पूर्व दिशा में रखने से यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

नीम का पौधा

नीम औषधीय गुण के लिए जाना जाता है। यह घर को बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाता है। मन्यता है कि नीम के पौधा लगाने से मां दुर्गा का प्रस्सन रहती है। वास्तु शास्त्र में नीम को घर के उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है।

लैवेंडर

लैवेंडर पौधा न केवल खूबसूरत दिखता है बल्कि इसकी सुगंध तनाव और चिंता को दूर करती है। यह घर में मानसिक शांति और सकारात्मकता को बढ़ावा देता है।