जानें कमल की फूल की खेती का तरीका और कैसे की जा सकती है कमाई

    12-Oct-2025
Total Views |




नई दिल्ली। कहा गया है, कमल वहां उगता है जहां कीचड होता है या गन्दा पानी होता है। लेकिन एक ख़ास बात ये भी है कि कमल की खेती आज देश में एक ऐसी खेती बन चुकी है जो हजारों किसानों के घर में खुशियों का कमल खिला चुकी है। माना जाता है कि कमल सिर्फ तालाब में या झील में ही उगते हैं लेकिन आज देश के हजारों किसान अपने खेतों में कमल की खेती करके मोटा मुनाफा तैयार कर रहे हैं। आज हम आपको कमल की खेती करने की तरीके बताने वाले है। कैसे आप कमल की खेती कर सकते है।

कमल की खेती के फायदे

भारत में कमल को संस्कृति और सभ्यता का प्रतिक भी माना जाता है। कमल के फूल की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है। यह देवताओं के प्रिय होने के साथ-साथ किसी भी शुभ अवसर पर लोग अपने घर में लगाते है। आज के बदलते समय में कमल की फूल की खेती कर आप बेहतर कमाई कर सकते है। इस खेती से न सिर्फ किसान आर्थिक तौर पर मजबूत होते हैं बल्कि इस खेती के कुछ अपने महत्व भी है।

कमल का सांस्कृतिक महत्व

 कमल की खेती का धार्मिक और सांस्कृतिक नजरिये से भी विशेष महत्व है। चाहे वो हिन्दू धर्म हो या बौद्ध धर्म हो  ज्यादातर धर्मों में कमल का एक विशेष महत्व है। कमल का धार्मिक और सांस्कृतिक मांग भी बनी रहती है। 

औषधीय गुणों से भरपुर

कमल की जड़, कमल की बीज और कमल के फूल के कई औषधीय गुण हैं। कमल को पाचन शक्ति बढ़ाने और इन्सोम्निया यानी नींद समबन्धी रोग को दूर करने और साथ ही एंजायटी को दूर करने जैसी कई मामलों में कमल का एक विशेष महत्व है।  कमल के पत्ते ,बीज और जड़ सभी का औषधीय रूप में विशेष महत्व है।

कमल की खेती के लिए किन किन चीजों की जरुरत पड़ती है।

कमल की अच्छी किस्म के बीज खरीदें।

तालाब या खेतों को कमल की खेती के लिए उपयोग में ला सकते हैं।

मीठा जल होना जरूरी है, खाड़े जल में कमल की खेती नहीं हो सकती।

कैसे करें देखभाल

कमल के बीज अंकुरित हो जाने के बाद इसकी पर्याप्त देखभाल की जरुरत होती है। अगर उचित समय पर इसकी देखभाल न की जाए तो फसल खराब होने की संभावना रहती है। जल को शुद्ध बना कर रखें, पानी में खाद और एनपीके का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।