दिल्ली-NCR में प्रदूषण का संकट, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फीली हवाएं तेज

    16-Oct-2025
Total Views |


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। बुधवार शाम को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, नोएडा इस समय देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। जहां वायु गुणवत्ता एक्यूआई 282 तक पहुंच गया। इसके साथ ही गाजियाबाद 260 एक्यूआई के साथ दूसरे, गुरुग्राम तीसरे और दिल्ली चौथे स्थान पर है, जहां एक्यूआई 208 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा में भी वायु गुणवत्ता 246 तक पहुंच गई, जो खतरनाक स्तर के बेहद करीब मानी जाती है।मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आने वाले 34 दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। आज आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 3234°C और न्यूनतम 1820°C के बीच हो सकता है। पश्चिमी यूपी में दिन के समय हल्की गर्मी, जबकि पूर्वी यूपी में रातें हल्की ठंडी महसूस होंगी। कहीं-कहीं सुबह के समय हल्की धुंध या कुहासा रह सकता है। 16 अक्टूबर के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा।

जानें हिमाचल के मौसम का हाल

IMD के अनुसार, अगले 4 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। राज्य में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन का तापमान 1822°C, रात में 812°C तक गिर सकता है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और मनाली जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रातें ठंडी और सुबह बर्फीली हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड के मौसम का हाल

उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, मसूरी, पिथौरागढ़ समेत ज्यादातर इलाकों में साफ और ठंडा मौसम रहेगा। दिन का तापमान 22–25°C, जबकि रात का तापमान 10–13°C तक रह सकता है। उच्च पर्वतीय इलाकों चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर में न्यूनतम तापमान 7–9°C तक गिरने की संभावना है।