सेना की नौकरी के बाद शुरू की अखरोट की खेती, सालाना कमा रहे 20 लाख रुपये

    20-Oct-2025
Total Views |



नई दिल्ली। जम्मू के किश्तवाड़ में रहने वाले प्रगतिशील किसान सुनील कुमार  जिन्होंने सेना की नौकरी के बाद खेती में अपने शौक को प्रोफेशन में बदल दिया और आज केवल अखरोट की खेती से वे सालाना 20 लाख रुपये तक कमाई कर रहे हैं। जो कि न केवल खुद मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं बल्कि देश के अन्य किसान जो वैज्ञानिक तरीकों से खेती करना चाहते हैं, उनके लिए मिसाल है।

ICAR की मदद से शुरू की खेती

जम्मू के किश्तवाड़ जिले के रहने वाले प्रगतिशील किसान सुनील कुमार पहले सेना की नौकरी करते थे। लेकिन उनकी रूचि खेती-किसानी में थी, खासतौर पर अखरोट की खेती। सेना की नौकरी के बाद सुनील कुमार ने अखरोट की खेती की शुरुआत की। 39 साल के सुनील कुमार के इस सफर में उनका साथ दिया।  सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ टेम्परेट हॉर्टिकल्चर, श्रीनगर  ने, जिसने उनकी रूचि को प्रोफेशन में बदलने में मदद की सेना में नौकरी पूरी होने के बाद आईसीएआर की मदद से सुनील ने अखरोट की किस्मों और आधुनिक खेती तकनीकों पर विशेषज्ञ सलाह ली और अपने नए सफर की शुरुआत की।  

अखरोट का सफल व्यवसाय

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  के अनुसार किसान सुनील कुमार अपने खेती के सफर में की मदद अखरोट की बेहतरीन किस्मों के पौधों की सभी सामग्री उपलब्ध हुई। इस दौरान उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी गई जिसमें कलम और ग्राफ्टिंग जैसी तकनीकें, बगीचे की डिजाइन, परागण प्रबंधन, पुराने पेड़ों को नया जीवन देने की विधि और साथ ही फसल को कीटों से कैसे बचाया जाए ये भी सिखाया गया। खेती की शुरुआत में ही मिलने वाली मदद के कारण सुनील कुमार ने अखरोट का सफल व्यवसाय खड़ा किया जिससे आज वे एक सफल और प्रगतिशील किसान की श्रेणी में आने लगे हैं।