
नई दिल्ली।भारत मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस चक्रवाती तूफान की गति अब उत्तर-पश्चिम की तरफ है और यह लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों में इसके कारण तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के तटीय जिलों में भारी बारिश और तेज हवा होने की संभावना है। तो चलिए जानते हैं कि अक्टूबर के अंत में बारिश किस-किस राज्य में कहर बरपा सकती है।
अक्टूबर में अंतिम दिनों में बारिश
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश कहर बरपा सकती है। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव देखा जाएगा। लोगों को इस दौरान सावधान रहने के लिए कहा गया है।
दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा
छठ पूजा पर दिल्ली में आज शाम तक हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना
हिमाचल और उत्तराखंड में तेज हवा के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। इस बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी। हिमाचल की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।