
नई दिल्ली। राजधानी
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में साइक्लोन मोंथा का असर देखने को मिल रहा है।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर देखा जा रहा है तो दक्षिण में भी कुछ
ऐसा ही हाल है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण से परेशान है हालांकि शुक्रवार
को स्थिति
थोड़ी बेहतर हुई है। फिलहाल दिल्ली में क्लाउड सीडिंग को होल्ड पर रख
दिया गया है।
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और उससे सटे राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को यानी अगले दो दिनों में सुबह के समय दिल्ली में स्मॉग/हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19-20°C और अधिकतम तापमान 26-27°C के बीच रहा. दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा और अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
हवा में थोड़ा सुधार
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के बनाए समीर ऐप के डेटा से पता चला कि शुक्रवार को दिल्ली की एयर क्वालिटी में थोड़ा सुधार हुआ। सुबह 6 बजे राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 288 रिकॉर्ड किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 373 था। ऐप के डेटा के मुताबिक, आनंद विहार के मॉनिटरिंग स्टेशनों ने AQI 305 और बवाना में 363 बताया, जो 'बहुत खराब' एयर क्वालिटी कैटेगरी में आता है। इस बीच, बुराड़ी क्रॉसिंग में 275 और चांदनी चौक में 203 जैसे कुछ दूसरे मॉनिटरिंग स्टेशनों ने 'खराब' एयर क्वालिटी रिकॉर्ड की।
राजस्थान में हुई जमकर बारिश
गुरुवार से बिहार के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है, इसके साथ ही तेज हवा चलने से फसलों की भारी नुकसान हुई थी। कई जिलों में ठंड का अहसास हुआ। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई, मौसम विभाग ने बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया, जिसमें राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाओं की चेतावनी दी गई।
हिमाचल के 8 जिलो में अलर्ट
वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश के आठ जिलों में चार और पांच नवंबर को बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की सक्रियता से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। वहीं ऊना में पार 30 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया जबकि बाकी क्षेत्रों में तापमान इससे कम ही रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा।