राजस्थान का यह किसान गेंदा फूल की खेती से करता हैं लाखों की कमाई

    07-Oct-2025
Total Views |



नई दिल्ली। राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले किसान सुरेंद्र कुमार उन किसानों में एक जो परंपरागत खेती को छोड़कर नए तकनीक को अपनाकर गेंदा फूल की खेती करते है। सुरेद्र 1 हेक्टेयर पर वे मुख्य रूप से गेंदा फूल (मैरीगोल्ड) की जैविक खेती करते हैं। शेष भूमि पर वे पारंपरिक फसलें जैसे मूंग, मूंगफली, बाजरा और ग्वार उगाते हैं। किसान सुरेद्र कुमार गेंदा फूल की खेती से ही प्रति माह 1.50 लाख रुपये तक की बिक्री कर लेते है।

साल में 30 लाख का टर्नओवर

 फूलों से होने वाली कुल आमदनी से उनका वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रुपये से अधिक पहुंच जाता है। आइए जानते है सुरेंद्र ने कैसे सफलता प्राप्त किया। पूरे साल की बात करें तो वे गेंदा फूल की खेती से करीब 20 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा लेते हैं। वही सभी फसलों और फूलों से होने वाली कुल आमदनी से उनका वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रुपये से अधिक पहुंच जाता है।

आधुनिक खेती का सफर

प्रगतिशील किसान सुरेंद्र कुमार ने लगभग 10 साल पहले खेती की दुनिया में कदम रखा था। शुरुआत में वे भी अन्य किसानों की तरह पारंपरिक तरीकों से काम करते थे। लेकिन रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की गुणवत्ता गिर रही थी, उत्पादन में गिरावट आ रही थी और लागत भी बढ़ रही थी। इस स्थिति को देखते हुए उन्होंने 4 साल पहले जैविक खेती को अपनाने का निर्णय लिया।