22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जाने दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम

    08-Oct-2025
Total Views |


नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 8 अक्टूबर को उत्तराखंड समेत देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारीऔर भारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कुछ स्थानों पर गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बता दें कि पूर्व और मध्य भारत में भी बारिश का मौसम बना रहेगा। मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल

पूर्वोत्तर भारत में 8 अक्टूबर के बीच असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 9 और 10 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर भारत के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बादल गरजते और बारिश जारी रह सकती है।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ी ठंड

 दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग  ने बुधवार को बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। IMD के अनुसार अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई और कई क्षेत्रों में यातायात जाम और जलभराव भी देखने को मिला।