यह बागवान नॉर्मल पौधे से क्राफ्ट करके तैयार करते हैं हाइब्रिड किस्म

    09-Oct-2025
Total Views |


नई दिल्ली। बिहार के छपरा के युवा किसान हैं, जो कुछ खेती किसानी से बेहतर कमाई कर रही है। जिले के बनियापुर प्रखंड के कराह के निवासी बंटी सिंह ने आधुनिक तरीके से खेती की है। ये किसान आधुनिक युग के युवा किसान है।. खेती किसानी में काफी दिलचस्पी रखते हैं।बेहतर तरीके से खेती करने के साथ-साथ फूल पौधा पेड़ का ग्राफ्टिंग भी काफी अच्छे तरीके से करते हैं। इनके पास कई वैरायटी के ग्राफ्टिंग किया हुआ गुलाब का फूल, आम का पेड़, सहित कई पेड़ पौधा और फूल का पेड़

कैसे करें ग्राफ्टिंग

 किसान बंटी सिंह के खेती करने की आइडिया और ग्राफ्टिंग करने का अनुभव किसानों को खूब पसंद आता है। जिस पौधे को, फूल को ग्राफ्टिंग करके तैयार करते हैं। वह मार्केट में काफी ज्यादा कीमत पर मिलता है। फिलहाल ग्राफ्टिंग करने का मौसम चल रहा है। आज इस वीडियो के माध्यम से हम ग्राफ्टिंग करने का तारिक को जानेंगे, साथ ही ग्राफ्टिंग करने से पौधा में क्या बदलाव किया जा सकता है। किसान बंटी सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ग्राफ्टिंग के माध्यम से पेड़ पौधा फूल फल को हाइब्रिड बनाया जा सकता है। एक नॉर्मल पौधा को हाइब्रिड में बदला जा सकता है। जिसकी कीमत मार्केट में काफी ज्यादा लगती है। ऐसे करने पर पौधा हाइब्रिड हो जाता है।

होती है बेहतर कमाई

मार्केट में एक पौधा का कीमत 300 से 400 लगता है। कहा कि किसान इस तरह से अपने घर पर पेड़ पौधा फूल फल को ग्राफ्टिंग करके हाई ब्रीड बना सकते हैं। जिससे उनका पौधा पर खर्च होने वाला मोटी रकम बच सकता है। साथ ही उन्नत किस्म का पौधा भी मिल जाएगा. बताया कि आसपास के किसान मेरा खेती करने का आईडिया खूब पसंद करते हैं।