फूलों की खेती से मालामाल हुआ फर्रुखाबाद का यह किसान

    10-Nov-2025
Total Views |



नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के किसान अखिलेश फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर रहा है। अखिलेश आज लाखों की आमदनी कर रहे हैं। अखिलेश ने सीजन के विपरीत गेंदा की खेती कर यह साबित कर दिया कि हौसला और नवाचार हो तो कम भूमि में भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अपने एक बीघा खेत में मात्र दो हजार रुपए की लागत से गेंदा की फसल लगाई। लगभग 4 महीनों में फसल तैयार हुई तो उनकी मेहनत रंग लाई। शादी और त्योहारों के सीजन में फूलों की भारी मांग और बढ़ते दामों ने उनकी कमाई को कई गुना बढ़ा दिया। गेंदा के फूलों की बिक्री प्रति किलो 60 से 100 रुपए तक हो रही है, जिससे अखिलेश को सिर्फ एक बीघा खेत से करीब 60 हजार रुपए की कमाई हुई।

खेत में ही बिक जाती है फूल

अखिलेश के अनुसार गेंदा की खेती उनके परिवार का पुश्तैनी पेशा है। वे पिछले 40 वर्षों से तीन बीघा ज़मीन पर गेंदा की खेती करते आ रहे हैं। गेंदा के पौधों को करीब दो मीटर की दूरी पर लगाते हैं, ताकि फूलों को पर्याप्त जगह मिल सके। जैसे ही पौधे पर फूल आने लगते हैं, उन्हें तोड़कर सीधे खेत से ही स्थानीय व्यापारी खरीद लेते हैं। जिससे अखिलेश को अपने फूलों को बाजार ले जाने में कोई परेशानी नहीं होती है।

आसपास के व्यापारी खरीदते है फूल

अखिलेश के खेत से न सिर्फ फर्रुखाबाद, बल्कि आसपास के जिलों से भी व्यापारी गेंदा खरीदने पहुंचते हैं। इस खेती से वे अब तक लाखों रुपए की आय अर्जित कर चुके हैं। उनका कहना है कि जमीन बड़ी हो या छोटी, फर्क नहीं पड़ता। अगर मेहनत और सही सोच हो तो हर किसान मुनाफा कमा सकता है।