शीशम-चंदन नहीं, करें इस पेड़ की बागवानी 12 साल में बन जाएंगे करोड़पति

    12-Nov-2025
Total Views |



नई दिल्ली। महोगनी एक ऐसा पेड़ है जिसकी लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर, दरवाजे, बेड, बंदूक के बट जैसी चीजों को बनाने में किया जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस लकड़ी से बनी कोई भी चीज बहुत मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाली होती है। यही कारण है कि बाजार में इसकी मांग और कीमत दोनों अधिक होती है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति महोगनी की खेती करता है, तो 12 से 15 साल में उसकी किस्मत बदल सकती है और वह करोड़ों की संपत्ति बना सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति महोगनी की खेती करता है, तो 12 से 15 साल में उसकी किस्मत बदल सकती है और वह करोड़ों की संपत्ति बना सकता है। आज हम आपको महोगनी की बागवानी करने का तरीका बना रहे है।  

2200 रुपये घन फीट

बागवानी विशेषज्ञों की माने तो, महोगनी के पेड़ की लकड़ी की कीमत 2000 से 2200 रुपये प्रति घन फीट तक होती है। मजे की बात यह है कि लकड़ी के अलावा इस पेड़ के बीज और पत्तियों को भी अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति महोगनी के 120 पौधे लगाता है, तो सिर्फ 12 साल में वह करोड़पति बन सकता है।

6 साल में पौधे तैयार

यह लाल और भूरे रंग की होती है। इस पर पानी के नुकसान का कोई असर नहीं होता है। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले की मिट्टी इस पेड़ की बागवानी के लिए अनुकूल है। उन्होंने बताया कि पौधे छह साल में पूरी तरह विकसित होकर पेड़ बन जाते हैं। इस बीच अगर किसान चाहे तो पेड़ों के बीच में खाली पड़ी जमीन पर दूसरी फसल भी लगा सकता है।