दिल्ली की हवा बहुत खराब, सर्दी के साथ बढ़ा रहा है प्रदूषण

    15-Nov-2025
Total Views |


नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दी की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का कहर और बढ़ गया है। हालात ऐसे है कि बाहर निकलना भी सेहत के लिए खतरा बन गया है। फैक्टरियों से उठता धुआं, भारी ट्रैफिक, निर्माण कार्यों की धूल और पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली मिलकर दिल्ली की हवा को इतना खराब बना रहे हैं। नई दिल्ली में AQI 486 दर्ज किया गया, जो खतरनाक श्रेणी में आता है।

दिल्ली के 7 इलाकों में खराब  श्रेणी में

दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्सखतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। 7 जगहों पर हवा इतनी खराब दर्ज हुई है कि यह सीधे लोगों की सेहत को प्रभावित कर सकती है। बवाना 420 AQI, वज़ीरपुर 385 AQI, अलीपुर 372 AQI, आरके पुरम 334 AQI, पटपरगंज: 355 AQI, बुराड़ी 348 AQI है।

कब मिलेगी दिल्ली को राहत?                                      

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी कुछ दिनों तक हालात ज्यादा बदलने वाले नहीं हैं। राहत तभी मिलेगी जब तापमान थोड़ा बढ़ेगा और हवा की रफ्तार तेज होगी। हवा चलने से प्रदूषण ऊपर उठता है और जमीन के पास जमा जहरीले कण फैल जाते हैं, जिससे AQI में सुधार आता है।

दिल्ली का तापमान और हवा की स्थिति

 शनिवार 15 को नवंबर दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम तापमान 27.5°C रहने की संभावना है। दिन में मौसम हल्का गर्म और रात में खुशगवार ठंड होगी। हवा की गति 6.1 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है, जो सुधार के लिए अभी बहुत कम है।