ये 5 फूल के पौधे जो आपके घर को देंगे प्राकृतिक खुशबू, मन हमेशा रहेगा खुश

    20-Nov-2025
Total Views |


नई दिल्ली। अगर आप अपनी घर की बालकनी को न केवल खूशबु दार बनाना है चाहते है तो कुछ खास खुशबूदार पौधे को लगाकर यह सपना आसानी से साकार कर सकते हैं। ये पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आपके घर में नेचुरल रूम फ्रेशनर का काम भी करते हैं। खास बात यह है कि इन पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और ये गमलों में भी आसानी से उगाए जा सकते हैं।

मोगरा के फूल

मोगरा के फूल की खुशबू इतनी तीव्र होती है कि पूरे कमरे को महका देती है। यह पौधा धूप में भी अच्छी तरह फलता-फूलता है और गर्मियों के मौसम में दिन-रात फूल देता है। इसकी पंखुड़ियों को सुखाकर घर में सुगंधित पाउच भी बनाए जा सकते हैं।

गंधराज के फूल

गंधराज को फूलों का राजा भी कहा जाता है, इसकी महक इतनी तेज और प्रभावशाली होती है कि आसपास का माहौल ताजगी से भर जाता है। रात के समय इसकी खुशबू और भी अधिक महसूस होती है, इसलिए इसे बेडरूम के पास की बालकनी में लगाना फायदेमंद रहेगा।

रजनीगंधा के फूल

रजनीगंधा लंबे डंठल पर खिलने वाला सफेद फूल है, जिसकी खुशबू शाम होते-होते पूरे वातावरण में फैल जाती है। इसे खासकर शाम की चाय या डिनर के समय टेबल के पास रखना मन को सुकून देता है।

मधुकामिनी के फूल

मधुकामिनी की खासियत इसकी भीनी-भीनी खुशबू है, जो पूरे वातावरण को महका देती है। यह छोटा सा पौधा सफेद फूलों से लदा रहता है और इसकी खुशबू दूर तक फैलती है। इसे बालकनी में रखकर आप पूरे दिन ताजगी महसूस कर सकते हैं।

चमेली का फूल

चमेली के फूल भी रात में महकता है, और इसकी खुशबू काफी सुकून देने वाली होती है। यह बेलनुमा पौधा होता है, जिसे आप बालकनी की रेलिंग पर चढ़ा सकते हैं। इसकी प्राकृतिक महक से आपको कभी रूम फ्रेशनर की जरूरत नहीं पड़ेगी।