गुलाब-रजनीगंधा नहीं, ये खास फूल उगाकर किसान कमा रहे मोटा मुनाफा

    25-Nov-2025
Total Views |


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के किसान पारंपरिक फलसों में लागत बढ़ने और मुनाफा घटने से परेशान होकर अब फूलों की खेती करना शुरू कर दिए है। कन्नौज के किसान जवाहर सिंह तोमर ने खास किस्म के फूलों की खेती शुरू की है, जो आज उन्हें लाखों की आमदनी दे रही है। जानिए वो फूल कौनसा है साथ ही कैसे आप भी इससे आमदनी कमा सकते हैं। किसान जवाहर सिंह गुलाब या रजनीगंधा नहीं बल्कि ग्लेडियोलस फूल की खेती कर रहे हैं।

कैसे हुई खेती की शुरुआत

करीब दो दशक पहले जवाहर सिंह मुंबई गए थे, जहां उनकी नजर ग्लेडियोलस फूलों की ऊंची मांग पर पड़ी। शादी-विवाह से लेकर गिफ्ट आइटम तक इस फूल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। मांग और मुनाफे को समझते हुए उन्होंने कन्नौज लौटकर एक छोटे से खेत में इसकी खेती की शुरुआत की। मात्र 30 से 40 हजार रुपये की लागत में शुरू हुई खेती ने जल्द ही उन्हें लाखों रुपये का लाभ दिलाया।

क्या होता है लाभ          

जवाहर सिंह के परिवार के अन्य सदस्य भी इस खेती में शामिल हुए और आज उनकी खेती का क्षेत्रफल बढ़कर सैकड़ों बीघा तक पहुंच चुका है। उनके भतीजे विजेंदर सिंह तोमर के अनुसार पहले फूलों की खेती छोटे स्तर पर शुरू हुआ था, लेकिन इसकी बढ़ती मांग और मुनाफे को देखते हुए उन्होंने आलू और मक्का जैसी फसलों को छोड़कर पूरी तरह ग्लेडियोलस की खेती कर रहे है।