
नई दिल्ली। सर्दियों में गुलाब और गेंदा के पौधे पर खिले फूल पूरे गार्डन को खूबसूरत बना देते हैं। हालांकि, कई बार अच्छी देखभाल के बावजूद पौधों पर फूल या कलियां नहीं आती हैं, जिससे मन उदास हो जाता है। फूलों का न आना अक्सर पोषक तत्वों की कमी, खासकर फास्फोरस और पोटाश की कमी के कारण होता है। ये दोनों तत्व पौधों में कलियां बनाने और फूलों के आकार को बड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पौधे में फूल नहीं आ रहे है तो करें यह उपाए
अगर आपके बगीचे में लगे गेंदा और गुलाब के पौधे में पिछले साल ढेरों फूल आएं है, लेकिन इस बार कलिया भी नजर नहीं आ रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सरसों की खली और केले के सूखे छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको इन दोनों चीजों के पाउडर की जरूरत होगी।
सरसों के खली का करें प्रयोग
सरसों की खली पौधों में फूलों की संख्या बढ़ाने और उनकी ग्रोथ को तेज करने का काम करता हैं। अब ऐसे में अगर आप इन दोनों का सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं, तो आपके गुलाब, गेंदा और अन्य फूल वाले पौधों पर दिसंबर महीने में भर-भर के फूल आएंगे। इसके लिए सरसों की खली का लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं।
कितना करें प्रयोग
इसके लिए लगभग 100 ग्राम खली को 1 लीटर पानी में 4 से 5 दिनों के लिए भिगोकर रखें।
रोजाना इस घोल को हिलाते हुए मिलाएं। और रोज हिलाएं।
फर्मेंटेशन के बाद इस घोल में 10 गुना सादा पानी मिलाएं।
इसके बाद इस पानी का इस्तेमाल फूल वाले पौधे में हर 15 दिन के अंतराल पर करें।