अदाणी एग्री फ्रेश बागवानों को देगा विशेष सम्मान, 22 हज़ार टन सेब की ऐतिहासिक खरीद

    04-Nov-2025
Total Views |




नई दिल्ली। उत्कृष्ट गुणवत्ता के सेब उत्पादन के किए बागवानों को मिलेगा विशेष सम्मान हिमाचल में इस वर्ष औसत उत्पादन के साथ किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान तीन प्रोक्योरमेंट सेंटर्स से 22 हज़ार टन सेब की रिकॉर्ड खरीद 3, 5 और 7 नवंबर को रोहड़ू, रामपुर और सैंज में होंगे। 19 सालों में पहली बार बागवानों का सम्मान समारोह तीन केंद्रों पर की जा रही है। किसानों को मंडी से कम दाम मिलते थे; वहीं अदाणी ने इस बार उन्हें 90 रुपए प्रति किलो तक कीमत दी।

आपदा के कारण तीन-चार वर्षों में सेब की गुणवत्ता प्रभावित

प्राकृतिक आपदाओं और मौसम की मार के चलते पिछले तीन-चार वर्षों में हिमाचल प्रदेश में सेब की गुणवत्ता प्रभावित हुई थी, वहीं इस बार किसानों के लिए यह वर्ष काफी हद तक सकारात्मक रहा। इसमें, एएएफएल के आधुनिक समाधान, डिजिटल मंडी का अहम् योगदान रहा है। इस प्रकार, हिमाचल प्रदेश में सेब के बागों की खुशबू, किसानों की कड़ी मेहनत और हिमाचल की मिट्टी की मिठास को एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड अपने तीन प्रमुख प्रोक्योरमेंट सेंटर्स- रोहड़ू, रामपुर और सैंज पर सेब बागवानों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहा है।

यह आयोजन 19 वर्षों में पहली बार


यह आयोजन अदाणी एग्री फ्रेश के 19 वर्षों के इतिहास में पहली बार हो रहा है। सम्मान समारोह 3 नवंबर को रोहड़ू, 5 नवंबर को रामपुर और 7 नवंबर को सैंज में होंगे। जिसमें दौरान, बागवानों को टी-शर्ट, प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में किसानों को पाँच विशेष श्रेणियों- हाईएस्ट क्वांटिटी, हाईएस्ट क्वालिटी, फाइनेस्ट क्वालिटी, एक्सीलेंट क्वालिटी और हब ऑपरेशन्स में पुरस्कृत किया जाएगा।