इंजीनियर और टीचर दंपति ने नौकरी छोड़ केले की बागवानी से किया कमाल

    04-Nov-2025
Total Views |



नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित गौरा बाजार गांव के रहने वाले सिविल इंजिनुयर मनोज कुमार सिंह और उनकी पत्नी रंजीता सिंह की बागवानी प्रेम को बताने जा रहे है। जिन्होंने नौकरी छोड़ केले की बागवानी से बेहतर कमाई कर रहे हैं। पती और पत्नी दोनों लोग मिलकर केले की बागवानी से सालाना लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। जिसके कारण मनोज कुमार सिंह को प्रगतिशील किसानों की क्षेणी में रखा गया है। मनोज सिंह के अनुसार उन्होंने अगस्त 2024 को पहली बार एक एकड़ में केले की बागवानी शुरू किया था। 1998 में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद निजी कंपनी में 45 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी करते थे। लेकिन पिता के निधन के बाद घर की जिम्मेदारियां बढ़ीं और गांव की तरफ वापस आना पड़ा।

ऑर्गेनिक खेती से बंपर पैदावार

मनोज कुमार सिंह की पत्नी रंजीता एक शिक्षिका थीं, जो गाजीपुर के मरदह एक डिग्री कॉलेज में पढ़ाती थी। दोनों पति-पत्नी ने अपनी स्थायी नौकरियां छोड़कर ऑर्गेनिक खेती को अपनाया और केले की खेती में बंपर पैदावार की। जिससे पहले साल में 10-12 लाख रुपये का मुनाफा हुआ। उन्होंने बताया कि एक-एक पेड़ पर औसतन 27 से 32 किलो तक फल आए थे।

एक सीजन में 12 लाख रुपये की इनकम

मनोज कुमार सिंह के अनुसार 2024-2025 में एक एकड़ में लगे केला को गाजीपुर और वाराणसी की मंडी में 10-15 रुपए किलो के हिसाब से बेचा तो 10-12 लाख प्राप्त हुआ। वहीं दूसरी फसल भी अब कुछ दिनों में तैयार होने वाली है। इस दंपति की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह मुख्य रूप से प्राकृतिक खेती करते हैं.