छोटे खेत में बड़ा मुनाफा, जानिए कौन सी फल से लाखों की कमाई

    04-Nov-2025
Total Views |



नई दिल्ली।आज के बदलते समय में किसान धान, गेहूं और मक्का जैसी पारंपरिक फसलों की खेती छोड़ नए तरीके से कृषि-बागवानी कर रहे हैं। कभी बारिश कम पड़ती है तो कभी बहुत अधिक, कभी सूखा तो कभी बाढ़, इन प्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसलें बर्बाद हो जाती हैं और किसान भारी नुकसान झेलते हैं। इसी कारण किसान अब बेहतर मुनाफा कमाने के लिए नई, लाभकारी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। इन फसलों की खेती में आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से किसानों की आमदनी और भी बढ़ सकती है। आज आपको स्ट्रॉबेरी की बागवानी के बारे में बताने जा रहे है।

गया में स्ट्रॉबेरी की खेती

हाल के वर्षों में देखा गया है कि कई किसान स्ट्रॉबेरी की खेती में रुचि दिखा रहे हैं। ये फसल कम जगह और कम समय में अच्छी आमदनी दे सकती है। बिहार के गया जिले में किसानों स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे है। गया जिले के परैया प्रखंड के रजोई रामपुर गांव के दीपक कुमार पहले झारखंड के कोडरमा में कोचिंग चलाते थे, लेकिन उससे परिवार का खर्चा नहीं चल पा रहा था। कृषि विभाग के सलाह पर उन्होंने 6 कट्ठे से स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की। तीन साल में उनकी खेती बढ़कर लगभग तीन एकड़ तक पहुंच गई।

स्ट्रॉबेरी की कीमत

बाजार में स्ट्रॉबेरी की कीमत लगभग 600-700 रुपये प्रति ट्रे है। इसकी मांग बहुत ज्यादा है और फल आसानी से दुकानदारों को बेच दिए जाते हैं। दीपक बताते हैं कि ये नकदी फसल है और बेचने में ज्यादा परेशानी नहीं होती। 6 महीने में इस फसल से अच्छी आमदनी हो सकती है। पौधे सितंबर-अक्टूबर में लगाए जाते हैं और नवंबर से फल मिलने लगते हैं।