दिल्ली विकास प्राधिकरण फरवरी 2025 में बांसेरा पार्क में डीडीए एक्सपो और 'पलाश महोत्सव' का करेगा आयोजन

    08-Nov-2025
Total Views |



नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण ने अगले साल फरवरी में दो बड़े आयोजन की तैयारी शुरु कर दी है।बता दें की अगले साल डीडीए पार्क में डीडीए एक्सपो और पलाश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 14 और 15 फरवरी को डीडीए एक्सपो और पलाश पुष्प महोत्सव करने की योजना है। वसंत के आगमन का जश्न मनाने वाला पलाश फूल महोत्सव 14 से 16 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। पलास उत्सव में रंग-विरंगे फूलों की प्रदर्शनी लगेगी। जिसका उदेश्य दिल्ली में पर्यावरण और पुष्प सौंदर्य को बढ़ावा देना है।

विभिन्य प्रकार फूलों दीदार करेंगे लोग

पलाश उत्सव के साथ पुष्प प्रदर्शनी अशोक विहार, फेज चार, स्थित अशोका गार्डन, नरेला स्थित स्मृति वन पार्क,जसोला स्थित लाला हरदयाल पार्क में लगाई जा रही है। प्रकृति के विभिन्न रंगों का फूल लोगों को सुकून से भर देगा है। फूलों से ही जीवन में रंग और खुशबू है।

 पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत उदाहरण

दिल्ली का बांसेरा पार्कपर्यावरण संरक्षण व सुंदरता का अद्भुत उदाहरण बन गया है। दिल्ली के सराय काले खां स्थित यमुना तट पर 163 हेक्टेयर में फैला यह नॉर्थ इंडिया का पहला बांस-थीम पार्क है, जिसे दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 18 महीने में विकसित किया। बांसेरा पार्क में 30,000 से अधिक बांस के पौधे और 15 प्रजातियां जैसे बम्बूसा बालकोआ, डेंड्रोकैलामस एस्पर और स्ट्रिक्टस लगाए गए हैं।डीडीए एक्सपो और पलाश पुष्प महोत्सव के लिए बांसेरा पार्क सबसे सुंदर जगह है, बांसेरा पार्क में सिर्फ हरियाली ही नहीं, बल्कि आधुनिक सुविधाएं भी हैं। यहां रेस्तरां, म्यूजिकल फाउंटेन, वॉकिंग ट्रेल्स, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, जलाशय व घास के विस्तृत मैदान विकसित किए गए हैं।