
नई दिल्ली।फूलों की खेती करने वाले किसानों को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने मैहर के प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर से फूलों की खेती करने वाले किसानों को संबद्ध करने गत दिनों कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आस-पास के गांव के किसानों की बैठक लेकर उन्हें अपने उपज की विक्रय करने के लिए मंदिर परिसर में मंदिर समिति द्वारा स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। फूलों की खेती करने वाले किसानों से कलेक्टर ने कहा कि मैहर शहर के लगे हुए आस-पास की ग्राम पंचायतों में फूलों की खेती करने वाले किसानों को मंदिर प्रबंधन समिति से जोड़ें और फूलों की खेती को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि फूलों के विक्रय के लिए स्थान और शेड मंदिर समिति द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा।
ग्राम पंचायतों में लगभग 70 किसान कर रहे हैं फूलों की खेती
बैठक में बताया गया कि आस-पास की ग्राम पंचायतों में लगभग 70 किसान फूलों की खेती कर रहे हैं। जिनमें 5 से 6 क्विंटल गेंदा के फूल मां शारदा मंदिर के लिए खपत होते हैं। शेष उत्पादित पुष्प बाहर भेजते हैं। प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक पुष्प किसान मंदिर समिति प्रांगण में अपने शेड में आकर ताजे पुष्प विक्रय कर सकेंगे। किसानों ने बताया कि बारह महीने उत्पादित होने वाला गेंदा फूल के अलावा सेवंती, गुलाब, जासुन और झरबेरा की खेती कर रहे हैं।