
नई दिल्ली।आम सभी फलों का राजा होता है। इसे यूं ही नहीं राजा कहते हैं, इसकी खेती में भी किसानों के लिए कमाई का सुनहरा अवसर छुपा हुआ है।हालांकि, इसकी खेती करने के लिए कुछ चीजों पर आपको ध्यान देने की जरूरत होती है। जैसे, पौधारोपण के समय आपको क्या करना चाहिए, किन कीटों से बचाना है, कितनी बार सिंचाई करनी है। इन सारी बातों पर अगर आप ध्यान नहीं देंगे, तो आपको सही से मुनाफा नहीं हो पाएगा और आप दो चार साल इसे करने के बाद छोड़ देंगे।
आम की बागवानी से बेहतर कमाई
आम कैश क्रॉप है, यदि आप सामूहिक रूप से इसकी खेती करते हैं, तो आप इससे करोड़ों में कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले अच्छे से तैयारी करनी होगी। साथ ही, उन्नत ट्रेनिंग लेनी होगी, इस ट्रेनिंग से आपको पौधों की हर एक जानकारी हो जाएगी और आप आसानी से इनकी देखभाल कर पाएंगे। अगर किसान आम की खेती करने जा रहे हैं, तो दो तीन हेक्टेयर एक साथ हों तो उसमें आसानी से खेती से संबंधित सारा काम किसान कर सकते हैं। क्योंकि छोटे- छोटे बगीचे होने पर एक साथ सारा कार्यक्रम कर पाना मुश्किल होता है।मशीन नहीं आ पाएगा, आएगा तो जल्दी चला जाएगा ऐसे में यह कार्य कर पाना मुश्किल भरा होता है।
खेती से पहले इन बातों का ज्ञान जरूरी
आम का बगीचा लगाने के लिए सरकार भी मदद करती है। इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे लोगों को सहायता राशि मिल सके और वो आसानी से खेती कर सकें। सबसे जरूरी बात यह है कि अगर आप आम की खेती करने जा रहे हैं, तो ट्रेनिंग जरूर लें, ताकि आपको हर एक पहलू की जानकारी हो। आम की रोपाई के लिए 1 मीटर गहरा, 1 मीटर लंबा और 1 मीटर चौड़ा गड्ढा होना चाहिए। इसे अप्रैल मई के महीने में लगाना होता है। खुदाई के दौरान भी कई सारी प्रक्रियाएं की जाती हैं, इसे भी करना जरूरी होता है। ऐसा करने से पौधों को 3 साल का खाना एक बार में मिल जाता है।