क्रिसमस पर इन पौधों को लगाकर सजाएं अपना घर

    24-Dec-2025
Total Views |

नई दिल्ली।आमतौर पर क्रिसमस, ईसाई धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसे वह नए साल की शुरूआत के रूप में मनाते हैं। वैसे तो लोग अक्सर आर्टिफीशियल चीजें जैसे लाइटिंग, कलर आदि से घर सजाते हैं, लेकिन यह डेकोरेशन सिर्फ कुछ ही समय तक रहता है, तो क्यों न, इस बार अपना घर फूलों के पौधों से सजाया जाए, जो लंबे समय सुंदरता प्रदान करें। फूल वाले पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चाँद लगाते हैं, बल्कि हमें नेचर से कनेक्ट करते हैं। आज इस लेख में हम आपको क्रिसमस पर पौधे से डेकोरेशनकरने की जानकारी देंगे, जिससे आप पॉजिटिविटी ला सकें। क्रिसमस पर घर कैसे सजाएं, पौधे से घर सजाने का तरीका जानने के लिए आर्टिकल पूरा पढ़ें। इसके अलावा आप जानेंगे, कि क्रिसमस पर घर सजाने के लिए फूल कौन से हैं।

क्रिसमस पर घर कैसे सजाएं

क्रिसमस फेस्टिवल 25 दिसंबर को मनाया जाता है, इस समय भारत के अधिकांश हिस्सों में काफी ठंड पड़ती है इसलिए अगर आप अपने घर को क्रिसमस के लिए तैयार करना चाहते हैं, तो अभी से आप गमलों में इन पौधों के बीज लगाकर इन्हें क्रिसमस तक उन्हें हरा-भरा और खिलता हुआ देख सकेंगे। क्रिसमस पर घर सजाने के लिए निम्न फूल के तथा सजावटी पौधे लगा सकते हैं।

एमेरीलिस

क्रिसमस पर घर को सजाने के लिए एमेरीलिस बहुत ही अच्छा फूल का पौधा है, इसे आप अपने घर के अंदर गमले में भी लगा सकते हैं। इस पौधे के फूल लाल, सफेद, गुलाबी, सामन, और नारंगी धारीदार या बहुरंगी होते हैं। एमेरीलिस तेजी से खिलने वाला और लंबे समय तक टिकने वाला फूल वाला पौधा है, जिसे आप इसके बल्बों से लगा सकते हैं। एमेरीलिस के बल्ब आप अपने घर पर धूप वाली खिड़की या बालकनी लगाएं।

आर्किड

आर्किड लंबे समय तक खिला रहने वाला फूल का पौधा है, जो क्रिसमस पर घर की सजावट के लिए एकदम बेस्ट है। इस फ्लावर प्लांट को आप अपने घर पर टेबल टॉप प्लांटर के रूप में भी लगा सकते हैं। आर्किड कम पानी व धूप की स्थिति में भी आसानी से उग सकता है।

क्रिसमस कैक्टस

यह क्रिसमस पर लगाया जाने वाला मुख्य पौधा है, जिसे क्रिसमस कैक्टस के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर यह कैक्टस की ही एक वैरायटी है, लेकिन इसमें फूल भी खिलते हैं। गुलाबी रंग के यह फूल बेहद ही खूबसूरत होते हैं, जो क्रिसमस पर आपके घर में चार चाँद लगा सकते हैं।

पॉइन्सेटियास

यह क्रिसमस की सजावट के लिए बहुत ही पॉपुलर हाउस प्लांट है, हालाँकि इस पौधे में फूल नहीं खिलते, लेकिन ग्रोथ के बाद इसकी पत्तियां अपना रंग बदल लेती है, जो कि कलरफुल फूल के रूप में दिखने लगता है। पॉइन्सेटियास को क्रिसमस स्टार के रूप में भी जाना जाता है।

रोज़मेरी

रोज़मेरी जिसे गुलमेहंदी भी कहा जाता है। यह टॉप सुगंधित हर्ब्स में से एक है, जिसे इसके फायदेमंद पत्तों के लिए उगाया जाता है। यह पौधे छोटे-छोटे क्रिसमस ट्री की तरह दिखते हैं। रोज़मेरी को घर के अंदर लगाकर आप उसे क्रिसमस के लिए खुशबूदार बना सकते हैं। यह पौधा न सिर्फ अपनी सुगंध के लिए बल्कि, अपनी लाभदायक पत्तियों के लिए भी काफी उपयोगी है। रोजमेरी को बीज आप 8-10 इंच के ग्रो बैग में अपने घर पर आंशिक छाया वाले स्थान पर लगा सकते हैं।