नए साल पर लगाएं ये पौधे और बनाएं घर को खूबसूरत

    24-Dec-2025
Total Views |


नई दिल्ली। जैसे ही हम नए साल में कदम रखते हैं, तो अपने आपको खुश रखने के लिए तरह-तरह के तरीकों को अपनाते हैं। कुछ लोग अपनी पुरानी आदतों को पीछे छोड़ नई-नई आदतों के साथ शुरुआत करते हैं, तो कुछ अपने घर पर पेड़-पौधे लगाकर पाजिटिविटी लाते हैं। पेड़ पौधे न सिर्फ हमें नेचर से जोड़ते हैं, बल्कि घर को आकर्षक और सुंदर बनाने के मदद करते हैं। अगर इस न्यू इयर आप अपने घर को पौधों से सजाना चाहते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। आज के लेख में हम आपको नए साल पर लगाए जाने वाले पौधे की जानकारी देंगे। नए साल पर कौन से पौधे लगाएं, न्यू इयर की शुरुआत के लिए पौधे की जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी।

नए साल पर लगाए जाने वाले पौधे

अगर आप नए साल पर अपने घर को खूबसूरत पौधों से सजाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ पौधों की जानकारी देंगे, जिन्हें आप अपने घर के अंदर या बाहर गमले में लगा सकते हैं। आइये जानते हैं- उन खूबसूरत पौधों के बारे में, जिनकी जानकारी नीचे लेख में दी गई है।

कोलियस

कोलियस, एक सुंदर पत्तियों वाला हाउसप्लांट है, जिसे आप न्यू इअर में अपने घर पर लगा सकते हैं। इस पौधे की पत्तियां गहरे बैंगनी से लेकर हरे रंग के कोम्बिनेशन में होती है, जो देखने पर काफी सुंदर लगती हैं। कोलियस घर के अंदर और बाहर दोनों जगह उग सकता है।

डैफोडिल

डैफोडिल, जिसे नरगिस का फूल भी कहा जाता है यह एक बल्ब से उगने वाला फूल का पौधा है, जिसे आप नए साल में लगा सकते हैं। डैफोडिल के बल्ब अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी और धूप वाली जगह पसंद करते हैं। इन्हें आप विंटर सीजन में घर के अंदर लगा सकते हैं।

पीस लिली

पीस लिली को शांति का प्रतीक माना जाता है, जिसे आप नए साल में अपने घर पर शांति लाने के लिए लगा सकते हैं। यह एक कम रखरखाव वाला पौधा है, जिसके न सिर्फ फूल, बल्कि पत्तियां भी बेहद खूबसूरत होती हैं। यह पौधा इनडायरेक्ट सनलाइट में ग्रोथ करता है।

पेटूनिया

पेटूनिया, जो अपने प्रचुर मात्रा में खिलने वाले फूलों के लिए जाना जाता है, यह फूल कई रंगों में खिलते हैं, जिन्हें आप हैंगिंग बास्केट, बॉर्डर या हैंगिंग पॉट्स में लगा सकते हैं। ये पौधे पूरी धूप और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में ग्रोथ करते हैं।

ऑर्किड

ऑर्किड, एक बल्ब से उगाया जाने वाला फूल का पौधा है, जिसे आप अपने घर पर पानी में भी उगा सकते हैं नए साल में अपने घर को सजाने के लिए आप इस इनडोर फ्लावर प्लांट को लगा सकते हैं। 

विंटर जैस्मिन

विंटर जैस्मिन, अपने शानदार सफ़ेद फूलों के साथ, सर्दियों के परिदृश्य में धूप का स्पर्श जोड़ती है। इसे आप नए साल की शुरुआत के लिए अपने आँगन में लगा सकते हैं। विंटर जैस्मिन का पौधा पूरी धूप वाले स्थान और नमीयुक्त मिट्टी में ग्रोथ करता है।