अपने गार्डन में लगाएं लाल पत्तियों वाले ये पौधे, बढ़ जाएगी रौनक

    26-Dec-2025
Total Views |

नई दिल्ली।गार्डन और घर के डेकोरेशन में पौधों की भूमिका केवल सुंदरता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पॉजिटिव एनर्जी भी लाते हैं। माना जाता है कि लाल पत्तों वाले पौधे घर में आकर्षण का केंद्र बनते हैं और धन, सौभाग्य एवं खुशहाली लाने में सहायक होते हैं। गार्डन या घर में लाल पत्ते वाले प्लांट लगे हों तो वो हर किसी का ध्यान खींच लेते हैं। ये पौधे घर के आंतरिक और बाहरी सजावट के लिए बेहतर होते हैं और नैचुरल ताजगी बनाए रखते हैं। इस आर्टिकल में हम लाल पत्ते वाले 8 सर्वश्रेष्ठ पौधों के नाम बताने जा रहे हैं। इनमें से कुछ पौधे हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं, जबकि कुछ का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी है।

क्रोटन

क्रोटन एक पॉपुलर इनडोर और आउटडोर डेकोरेटिव प्लांट है, जिसकी पत्तियाँ हरे, पीले, लाल और नारंगी रंगों के आकर्षक मिश्रण से युक्त होती हैं। यह पौधा मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय जलवायु में पाया जाता है और इसकी देखभाल करना अपेक्षाकृत आसान होता है। क्रोटन को अच्छी धूप और नमी की आवश्यकता होती है, जिससे इसकी पत्तियों का रंग और भी गहरा और चमकदार हो जाता है।

 रेक्स बेगोनिया

रेक्स बेगोनिया अपनी रंगीन और आकर्षक पत्तियों के कारण बहुत फेमस पौधा है। यह पौधा मुख्य रूप से छायादार स्थानों में उगता है और इसे अधिक सीधी धूप की जरुरत नहीं होती। इसलिए, यह घर के अंदर रखने के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इसकी खासियत यह है कि यह कम पानी में भी जिंदा रह सकता है, लेकिन मिट्टी में नमी बनाए रखना जरूरी होता है।

 रेड मारांथा

रेड मारांथा, जिसे प्रेयर प्लांट भी कहा जाता है, अपनी अनोखी विशेषताओं के कारण बहुत लोकप्रिय है। इसकी पत्तियाँ दिन में खुलती हैं और रात में बंद हो जाती हैं, जिससे यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है। इसकी पत्तियों पर गहरे लाल और हरे रंग के सुंदर पैटर्न होते हैं।

 कोलियस

कोलियस एक ऐसा पौधा है जो अपनी चमकीली और बहुरंगी पत्तियों के लिए जाना जाता है। इसकी पत्तियों में लाल, गुलाबी, हरा और पीला रंग मिश्रित होता है, जिससे यह किसी भी स्थान को रंगीन और आकर्षक बना देता है। इसे गमले में या गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है।

 फिटोनिया

फिटोनिया को नर्व प्लांट भी कहा जाता है, अपनी सुंदर नसों वाली पत्तियों के लिए पॉपुलर है। इसकी पत्तियों पर लाल, गुलाबी और सफेद रंग की नसें होती हैं, जो इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं। यह पौधा मुख्य रूप से छायादार स्थानों में उगता है और इसे अधिक धूप की जरुरत नहीं होती।

 जापानी मैपल

लाल पत्तों वाले पौधों में जापानी मैपल अपनी गहरी लाल और बैंगनी पत्तियों के लिए पॉपुलर है। यह एक सुंदर सजावटी पौधा है, जो बगीचे और इनडोर दोनों में लगाया जा सकता है। इसकी पत्तियाँ मौसम के अनुसार रंग बदलती हैं, जिससे यह और भी आकर्षक दिखता है।