सेब और खुबानी के बाद लेह बेरी को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार

    27-Dec-2025
Total Views |

नई दिल्ली।हिमालय के पहाड़ों पर उगने वाला लद्दाख के खास फल अब देशभर में नई उचाई हाशिल करेगा। सेब और खुबानी की सफल खरीद के बाद राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने विटामिन-सी से भरपूर सी-बकथोर्न, जिसे आम बोलचाल में लेह बेरी कहा जाता है, इसे नई पहचान दिलाने की तैयारी कर रहा है। इससे लद्दाख और कारगिल के किसानों की आय बढेगी।

सेब-खुबानी के बाद अब लेह बेरी पर फोकस

बता दें कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और मदर डेयरी ने सेब और खुबानी को संगठिक बाजार से जोडा। जिसके कारण किसानों को समय पर भुगतान मिला। और उनकी फसल देश की कई शहरों तर पहुंची। इस योजना के तहत यह फल सिधे बागवानों से खरीदा जाएगा।

औषधीय गुणों का खजाना हैलेह बेरी  

लेह बेरी को विटामिन-सी से भरपुर माना जाता है। इसमें विटामिन की सबसे भरपुर मात्रा होती। इसके साथ ही इसमें ओमेगा फैटी एसिड, खासतौर पर दुर्लभ ओमेगा-7, और भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसका उपयोग आयुर्वेदिक उत्पादों में भी किया जाता है।