सर्दियों में फूलों के पौधे को गलन से बचाने के लिए करें यह उपाय

    29-Dec-2025
Total Views |

नई दिल्ली।आज के बदलते समय फूलों की खेती के लिए किसानों और बागवानों के लिए बेहतर मुनाफा हो सकता है। अगर आप भी अपने खेतों में फूलों की खेती कर रहे है तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। खासकर गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा और कमल जैसे फूल त्योहारों के मौसम में किसानों को अच्छा मुनाफा दिलाते हैं। लेकिन ठंड के मौसम आते ही फूलों के पौधों पर कम फूल आने लगता है। और उसकी चमक भी कम हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा पानी देने से और अधिक पोषक तत्वों के कारण ठंड में फूलों की मात्रा घट जाती है।

पोषण तत्वों का रखे ध्यान

गार्डनिग के जानकारों के अनुसार फूलों की खेती करने वाले किसानों और बागवानों को फूलों की पौधे में माइक्रोन्यूट्रिएंट और पोषक तत्व नहीं मिलते, तब तक न तो फूलों की ग्रोथ अच्छी होती है और न ही फूलों में जरूरी चमक आ पाती है। फूलों के पौधे में चमक लाने के लिए बोरान, मोलिब्डेनम, जिंक, कॉपर, सल्फर और एनपीकेजैसे पोषक तत्व जरुरी है।

गलन की समस्या से बचाव का तरीका

ठंड के दिनों में नमी और ठंड के कारण फूलों और पौधों में गलन की समस्या आम हो जाती है। कई बार इसका असर सीधे फूलों पर पड़ता है। जिससे उत्पादन और क्वालिटी दोनों पर इसका असर पड़ता है। इस समस्या से बचाव करने के लिए कार्बेंडाजिम और मैंकोजेब के मिश्रण का उपयोग करना चाहिए।