
नई दिल्ली।ठंड के दिनों में फूलों की खुशबू जमशेदपुर में बिखरी पड़ी है।शहर के बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसाइटी और टाटा स्टील जुस्को के सहयोग से फ्लावर शो का आयोजन किया गया है। यहां लोग रंग बिरंगे खूबसूरत फूलों का आनंद ले रहे हैं।उनका कहना है कि फूलों के रंग और उनकी खुशबू के बीच मन खुशनुमा हो जाता है, इनसे सीख लेने की जरूरत है।
प्रदर्शनी में आकर्षक फूलों की किस्म
जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसाइटी और टाटा स्टील जुस्को के सहयोग से आयोजित फ्लावर शो में रंग बिरंगी खूबसूरत फूलों का लोग दीदार कर रहे हैं। यहां कई अनेक प्रजाति के फूल सजाए गए हैं, जिनमें सूरजमुखी, गेंदा, ट्यूलिप डाहलिया, गुलाब, ग्लोरियस, जबेरा के अलावा कई फूल शामिल हैं। बोनसाई ट्री आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिनमें 50 साल पुराना बोनसाई का पेड़ भी शा
फूलों का दीदार करने आ रहे है लोग
फ्लावर शो को देखने के लिए न सिर्फ शहर से बल्कि दूर दराज क्षेत्र से भी लोग आ रहे हैं। यहां परिवार के साथ आने वाले लोग इन फूलों के बीच घूमते हुए पल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी भी ले रहे हैं। बता दें कि इस पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी के साथ-साथ घरों में बागवानी करने के तरीके और उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले चीजों के बारे में भी जानकारी दी जा जाती है।