नोएडा के सेक्टर-8 में आज से गुलदाउदी प्रदर्शनी आयोजित

    06-Dec-2025
Total Views |


नई दिल्ली।नोयडा के सेक्टर 8 में आज 6 दिसंबर से शुरु हो रहे गुलदाउदी की प्रदर्शनी का आज शुभारंभ होगा।जिसका समापन 7 दिसंबर को की जाएगी। नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरिकल्चर सोसाइटी द्वारा इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दिल्ली, नोएडा और आसपास के संस्थान भाग लेंगे। जिसकी तैयारी शुक्रवार को देर रात तक की गई। अगर आप फूलों के प्रेमी हैं तो नोएडा के सेक्टर 8 के नर्सरी में में जरूर पहुंचे। जहां गुलदाउदी फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस शो में अनेक  प्रजातियों के गुलदाउदी को रखा जाएगा। उन सभी प्रजातियों की जानकारी देने के लिए बॉटनी के प्रोफेसर भी यहां रहेंगे। यहां फूल के पौधों की खरीददारी भी कर सकते हैं। साथ ही गुलदाउदी के पौधों को लगाने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

अनेक प्रकार के गुलदाउदी का दीदार करेंगे लोग

गुलदाउदी फ्लावर शो का प्रवेश निशुल्क है औरपुष्पों से बनी विभिन्न आकृतियां जैसे चंद्रयान, मोर आदि तैयार किए गए है। फ्लावर शो में अनेक प्रजातियों की विभिन्न पौधों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। सरकारी और निजी संस्थान के स्टॉल के अलावा 20 से ज्यादा नर्सरी और स्टॉल लगाए जाएंगे। दो दिवसीय शो में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजीत होंगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। फ्लावर शो में कट फ्लावर्स और कला प्रतियोगिता का आयोजन होगा।