रतन टाटा के नाम पर 28 दिसंबर से खिलेगा गुलाब, फ्लावर शो

    09-Dec-2025
Total Views |


नई दिल्ली। जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा। 28 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। फ्लावर शो में टाटा संस एवं टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के नाम पर विकसित गुलाब की नयी प्रजाति प्रदर्शित की जाएगी। इसे संजय मुखर्जी ने विकसित किया है। फूल प्रेमियों के लिए यह खास आकर्षक होगा। गार्डेन ऑफ द ईयर प्रतियोगिता 10 और 11 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

पिछली पुष्प प्रदर्शनी में 230 डेलीगेट्स हुए थे शामिल

बिष्टुपुर में हार्टिकल्चरल सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर की 9वीं वार्षिक आमसभा में यह निर्णय लिया गया कि इसमें बीते वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और आने वाले आयोजनों की रूपरेखा रखी गयी। हार्टिकल्चरल सोसाइटी ऑफ जमशेदपुर के अनुसार पिछले पुष्प प्रदर्शनी में 230 डेलीगेट्स शामिल हुए थे और रिकॉर्ड टिकट बिक्री हुई थी। विश्व पर्यावरण दिवस पर मनभावन गार्डेनका निर्माण किया गया, जिसे वेस्ट से तैयार कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

फ्लावर शो 28 दिसंबर से

झारखंड में हार्टिकल्चरल सोसाइटी बागवानी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य कर रही है। आमसभा में जानकारी दी गयी कि इस साल वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी 28 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में होगी। वहीं गार्डेन ऑफ द ईयरप्रतियोगिता 10 और 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी।