हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन पर संकट का बादल, बारिश नहीं होने से सूख रहे है पौधे

    13-Jan-2026
Total Views |


नई दिल्ली।हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाब के कारण सेब की बागवानी करने वाले बागवानों को लिए गंभीर संकट आ गई है। तीन महीने से बारिश और बर्फबारी नहीं होने के कारण सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बता दें की हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादन के लिए जाना जाता है। प्रदेश में नए सेब के पौधे लगाने के लिए किसान बारिश और बर्फवारी का इंतेजार कर रहे है। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केवल हिमाचल का नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन से जुड़ा मुद्दा है।

3 महीने से नहीं हुई बारिश

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सूखे के कारण नए फलदार पौधे नहीं लगाए जा पा रहे हैं, जिससे कृषि और बागबानी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 100 दिनों से अधिक समय से वर्षा न होने के कारण पानी की किल्लत बढ़ गई है।

फलदार पौधों पर संकट

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में सिंचाई के सहारे किसी हद तक खेती की जा सकती है, लेकिन हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में बारिश और बर्फबारी के बिना खेती-बागवानी करना असंभव है। जगत सिंह नेगी ने बताया कि बागवानी क्षेत्र में इस समय बड़ी संख्या में पौधे खरीदे जा चुके हैं।