नई दिल्ली।आज के बदलते समय में बाजार में तरह तरह के पौधे बिक रहे है। फूलों की नर्सरी स्थापित करने वाले लोगों को भी काफी मुनाफा हो रहा है।आज आपको बताने वाले है कि आप कैसे एडेनियम की खेती या नर्सरी कैसे स्थापित कर सकते है।
कैसा फूल है एडेनियम
एडेनियम मूल रूप से अफ्रीका और अरब देश का पौधा है लेकिन अब भारत में भी इसे व्यापक रूप से उगाया जा रहा है। इसे कैक्टस के क्लास में भी रखा गया है। इस पौधे की देखभाल करना बाकी पौधों की तुलना में बहुत ही आसान है, लेकिन कुछ बातों का बहुत ध्यान देने की जरूरत है।
रेगिस्तानी गुलाब है एडेनियम
एडेनियम को रेगिस्तानी गुलाब के नाम से भी जाना जाता है। इसकी बहुत सारी प्रजातियां हैं जिसमें से मुख्य एडेनियम ओबेसम है जो समशीतोष्ण क्षेत्र में आसानी से उगाई जा सकती है। इसे बोनसाई के रूप में उगा सकते हैं।
कैसे करें एडेनियम की बागवानी
इसको लगाने के लिए अच्छी तरह से सूखी मिट्टी का मिश्रण तैयार करें जिसमें मिट्टी, रेत और कोकोपीट को 2:1:1 के अनुपात में तैयार करना चाहिए।इसे लगाने के बाद सिंचाई करना चाहिए। गर्मियों में 7 से 10 दिनों के अंतराल पर और सर्दियों में 15 से 20 दिनों के अंतराल पर पानी देना चाहिए।