अब बिहार में भी खिलेगा केसर का फूल

    14-Jan-2026
Total Views |


नई दिल्ली। आज के बदलते समय में किसान परंपरागत खेती को छोड़कर अब नए तकनीक से कृषि बागवानी कर रहे है। पहले केसर की फूल केवल कश्मीर में उगाई जाती थी लेकिन अब इसे बिहार के किसान भी उगाएंगे। केसर देश ही नहीं दुनिया की सबसे महंगी मशाला माना जाता है। आज कल किसान केसर की खेती से बेहतर कमाई कर रहे है। केसर अब बिहार की धरती पर भी उगाने की तैयारी हो रही है। यह बदलाव सिर्फ एक फसल का नहीं, बल्कि भारतीय कृषि में नवाचार और संभावनाओं के नए दौर की ओर इशारा है।

बिहार में केसर की खेती की तैयारी

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वैज्ञानिकों ने प्लांट टिश्यू कल्चर तकनीक के जरिए कंट्रोल्ड तापमान में बिहार की जलवायु के अनुकूल केसर के पौधे विकसित किए हैं। इसे इन-विट्रो यानी कांच के अंदर सीधे प्रजनन तकनीक से तैयार किया गया है। इस नवाचार को भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से 9 जनवरी 2026 को पेटेंट का सर्टीफिकेट भी मिल गया है।

कृषि मंत्री ने की सराहना

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के वैज्ञानिकों की सफलता को लेकर कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने इस कामयाबी को ऐतिहासिक बताते हुए विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और रिसर्च करने वालों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगी और राज्य की कृषि को नई दिशा देने में सहायक होगी।