2 एकड़ में फूलों की खेती से सलाना 6 लाख कमा रहा है यह किसान

    17-Jan-2026
Total Views |

नई दिल्ली। वृंदावन ग्राम पंधरा खेड़ी के किसान श्री सतीश घागरे की खेत में बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने नवाचार और फूलों की खेती का जायजा लिया। किसान श्री घागरे 2 एकड़ भूमि में फूलों की खेती कर उत्कृष्ट आय अर्जित कर रहे हैं। किसान ने 1 एकड़ में गेंदा और 1 एकड़ में डैज़ी की खेती कर लाखों रुपए कमा रहे हैं। उनकी मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धति ने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

कृषि अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपसंचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह एवं उपसंचालक पशुपालन एच. जी. एस. पक्षवार ने खेत का निरीक्षण किया और नवाचार की समीक्षा की। साथ ही सहायक कृषि संचालक धीरज ठाकुर, लिपट चौरसिया, एईओ पंकज पराड़कर, निरंजन पवार, सागर डेहरिया , किसान श्री शांताराम पराड़कर और विनोद पराड़कर भी उपस्थित रहे।

फूलों की खेती से बेहतर कमाई

किसानों के लिए पारंपरिक फसलों से ज़्यादा मुनाफ़ा, कम ज़मीन में बेहतर कमाई और सालभर आय के अवसर देती है। जिससे स्वरोज़गार बढ़ता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलता है, क्योंकि इनकी मांग त्यौहारों, शादियों और सजावट के लिए हमेशा बनी रहती है। जिससे किसान अच्छी आय के साथ-साथ पर्यावरण में भी सुधार कर सकते हैं।