लखनऊ में 6 फरवरी से होगी स्वदेशी फल, सब्जियों और फूलों की प्रदर्शनी

    20-Jan-2026
Total Views |


लखनऊ।नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश के राजभवन में 6 से 8 फरवरी तक फल, सब्जी और पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर के उद्यानों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। इच्छुक लोग 16 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रदर्शनी का आयोजन     

राजभवन परिसर में 6 से 8 फरवरी के बीच तीन दिवसीय प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से हो रहा है। इस प्रदर्शनी में प्रदेश भर के व्यक्तिगत बंगलों, गृहवाटिकाओं, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पब्लिक पार्कों और ऐतिहासिक स्थलों के उद्यानों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा जाएगा, जिनमें प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

बागवानी तकनीक की मिलेगी जानकारी

इस प्रदर्शनी में विशेषज्ञों द्वारा कृषि क्षेत्र को लेकर तकनीकी जानकारी दी जाएगी। तकनीकी सलाह से जहाँ किसान भाई कृषि क्षेत्र में नवीनतम तकनीक अपनाकर अपनी आय को बढ़ा रहे है। वहीं आर्गेनिक कृषि के द्वारा पैदावार में वृद्धि के साथ आय में वृद्धि, जेनेटिक बिमारियों एवं पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के तरीके भी जान सकते हैं।