नई दिल्ली।अगर आप होम गार्डनिंग करने का शौक है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जनवरी के मौसम में कई तरह की सब्जियां उगाकर होम गार्डनिंग तैयार की जा सकती है। जनवरी में उगाई गई सब्जियां फरवरी के अंत से और मार्च के पहले सप्ताह से तैयार की जा सकती है।
धनिया
धनिया ऐसी फसल है जिसे आप सालभर गमले में उगा सकते हैं। जनवरी में इसकी बुवाई के लिए बीज को हल्का सा मसलकर 8-10 घंटे पानी में भिगो दें। इसके बाद अच्छी जल निकास वाली मिट्टी में हल्का छिड़काव करें। 7-10 दिनों में पौधे निकलने लगते हैं।
भिंडी
अगर आप गर्मियों में ताजी भिंडी खाना चाहते हैं, तो जनवरी में इसकी बुवाई सबसे सही समय है। बीज को रातभर पानी में भिगोकर 12-14 इंच के गमले में बोएं। लगभग 20-25 दिनों में पौधा तैयार हो जाता है और 45-50 दिनों में पहली तुड़ाई शुरू हो जाती है।
लौकी
लौकी या कद्दू को छत पर उगाने के लिए कम से कम 15-20 लीटर क्षमता वाला गमला लें। बीज को 24 घंटे भिगोकर बोएं और बेल चढ़ाने के लिए जाली या सहारे की व्यवस्था करें. फरवरी से ही फल आने लगते हैं।
खीरा
गर्मी के दिनों में खीरे का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जनवरी में खीरे की बुवाई करने से समय पर फसल मिल जाती है। गमले को ऐसी जगह रखें जहां 5-6 घंटे धूप मिले।
करेला
करेला गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। बीज बोने से पहले उसका ऊपरी हिस्सा हल्का सा काट दें, इससे अंकुरण जल्दी होता है। बेल को फैलने के लिए मजबूत जाली या रस्सी का सहारा दें।
छत पर गार्डनिंग से कई फायदे
छत पर गार्डनिंग करने के अनेको फायदे है सबसे पहले आपको रसायन-मुक्त ताजी सब्जियां आपकी गार्डन में तैयार हो जाएगी। बच्चों और परिवार को पौष्टिक आहार मिलता है और पर्यावरण भी हरा-भरा रहता है। आज कल बाजार में रषायनिक खाद से तैयार सब्जियां मिलती है। किचन गार्डनिग के द्वारा आपको शुद्ध और ताजी सब्जिया प्राप्त हो सकती है।