
नई दिल्ली।बारहमासी कागजी नींबू की खेती किसानों के लिए लंबे टाइम तक कमाई का भरोसेमंद जरिया है, तो एक बार पौधे लगाने पर 25–30 साल तक फल मिलता है और इससे सालभर मांग रहने से हर साल लाखों रुपये की इनकम भी हो सकती है।गेहूं-धान तो सब किसान उगाते हैं। आप खेत में लगाएं ये एक पौधा और 30 साल तक कमाएं मोटा मुनाफा! सर्दी क्या गर्मियों में भी बरसेगा पैसा। नींबू आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। असल में नींबू एक ऐसी चीज है जिसकी जरूरत हर घर की रसोई से लेकर बड़े-बड़े होटलों और दवा कंपनियों तक को होती है।
सही जलवायु और मिट्टी का चुनाव
नींबू की खेती भारत के लगभग हर हिस्से में की जा सकती है।दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे शानदार मानी जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि खेत में जल निकासी अच्छी हो, क्योंकि जड़ों में पानी रुकने से पौधा आपका खराब भी हो सकता है। यह चिलचिलाती धूप और गर्मी को झेलने में सक्षम है, तो इसलिए राजस्थान से लेकर यूपी-बिहार तक हर जगह इसकी अच्छी पैदावार होती है।
खेत की तैयारी और पौधारोपण का तरीका
सबसे पहले खेत की जुताई करें और 15-15 फीट की दूरी पर 2x2x2 फीट के गड्ढे खोदना चाहिए। गड्ढों को 10-15 दिनों के लिए खुला छोड़ दें, फिर उनमें गोबर की खाद, नीम की खली और थोड़ी मिट्टी मिलाएं। वैसे तो इसकी रोपाई कभी भी की जा सकती है, लेकिन मानसून का टाइम सबसे बेस्ट होता है।