नई दिल्ली।दिल्ली प्रदूषण से लोगों की हालत खराब होते जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब क्षेणी में है। जहां 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 330 दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार सुबह 8 बजे दिल्ली का AQI 312 दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी के अधिकांश हिस्सों में वायु गुणवत्ता बुहत खराब बनी रही।
नेहरू नगर में वायु गुणवता बहुत खराब
नेहरू नगर में सुबह के समय वायु गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई, जहां AQI 382 रहा। CPCB के वर्गीकरण के अनुसार, AQI 201 से 300 को ‘खराब’ माना जाता है। 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक गंभीर' वायु प्रदूषण
इस सप्ताह के शुरुआत में शनिवार, रविवार और सोमवार को दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक गंभीर' वायु प्रदूषण रहा, जिसमें एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से अधिक रहा। दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के स्टेज-4 के प्रतिबंध लागू किए गए थे। हालांकि, मंगलवार को AQI में मामूली सुधार के बाद, एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने स्टेज-4 के तहत लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए।