पटना में 5 से 8 फरवरी तक बागवानी महोत्सव का आयोजन

    22-Jan-2026
Total Views |

पटना।अगर आप बागवान है और बागवानी करते है तो आपके लिए शानदार मौका है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में उद्यान निदेशालय द्वारा बागवानी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बागवानी महोत्सव में किसानों को अपने-अपने बागवानी फसलों का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा इसके साथ ही किसानों को बागवानी तकनीक भी बताई जाएगी।

बागवानी महोत्सव में कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी

बागवानी महोत्सव में फल-फूल और सब्जियों की उन्नत किस्मों के साथ ही खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी दी जाएगी। साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जाएँगी। बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बागवानी महोत्सव के आयोजन पर कहा कि उद्यान निदेशालय किसानों को उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन, हर स्तर पर सहयोग दे रहा है ताकि बागवानी आय का भरोसेमंद स्रोत बन सके।

बागवानी महोत्सव के माध्यम से रोज़गार व आय की वृद्धि

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बागवानी महोत्सव के माध्यम से रोज़गार व आय की वृद्धि एक सशक्त रूप में बिहार सरकार प्रोत्साहित कर रही है। ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता पर नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह दिशा बिहार के कृषि विकास और किसान के समृद्धि की मज़बूत नींव होगी।