इन पौधे की करें बागवानी, होगी बंपर कमाई

    22-Jan-2026
Total Views |


नई दिल्ली। अगर आप बेहतर तरीके से कृषि-बागवानी करना चाहते है तो आपके लिए यह खास मौका है आप इन चार पौधे की बागवानी से लाखो की कमाई कर सकते है।आज के बदलते समय में खेती मुनाफे की सौदा बन चुकी है। बस बागवानी करने का सही तरीका और हुनर किसान के पास होना चाहिए।अभी भी अगर आप आज भी सिर्फ गेहूं-धान के भरोसे बैठे हैं, तो शायद आप पीछे रह जाएंगे। अब मार्केट की मांग बदल रही है, लोग अब सेहत और क्वालिटी पर पैसा खर्च कर रहे हैं।

ड्रैगन फ्रूट की डिमांड

भारत में ड्रैगन फ्रूट की मांग बहुत ज्यादा है। ये फल एक टाइम पर विदेशों से भारत आता था। लेकिन अब सरकार भी इसकी खेती को बढ़ावा देने के लिए इस पर सब्सिडी भी दे रही है। इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है और बंजर जमीन पर भी यह शानदार कमाई देता है। एक एकड़ में 1800 से 2000 पौधे करीब होंगे तो आप आसानी से 1 से 2 लाख तक मुनाफा कमा सकते हैं।

औषधीय पौधे की करें खेती

आज के बदलते समय में पूरी दुनिया आयुर्वेद की दीवानी होती दिख रही है। दवा कंपनियां अब किसानों के साथ सीधे कॉन्ट्रैक्ट कर रही हैं।अश्वगंधा, तुलसी,सतावरी जैसे पौधों की जड़ें और बीज दोनों महंगे दाम पर बिकते हैं

चंदन और महोगनी की बागवानी

अगर आपके पास थोड़ी एक्स्ट्रा जमीन है, तो वहां चंदन या महोगनी के पेड़ लगा दीजिए और फिर आपको लखपति बनाने का काम करेगी। महोगनी की लकड़ी का यूज जहाज, कीमती फर्नीचर आदि बनाने में काम आता है। आज लगाया गया एक पौधा 12-15 साल बाद लाखों की कीमत देगा। ये पौधे 1 से 10 लाख तक की कमाई करवा सकते हैं।