स्ट्रॉबेरी की खेती से कमाएं बेहतर मुनाफा

    22-Jan-2026
Total Views |

नई दिल्ली।स्ट्रॉबेरी की खेती में बड़ा मुनाफा चाहिए तो सही वैराइटी, बैलेंस खाद, ड्रिप सिंचाई और स्मार्ट देखभाल जरूरी होती है।असल में ये आसान सीक्रेट टिप्स फॉलो करके किसान पा सकते हैं बड़े, लाल, रसदार फल और शानदार मार्केट रेट।खेती नहीं ये है मुनाफे की मशीन स्ट्रॉबेरी बड़े, लाल और रसदार फलों के लिए अपनाएं ये टिप्स, मार्केट में मिलेगा बंपर मुनाफा।

स्ट्रॉबेरी की मार्केट में ज्यादा मांग

स्ट्रॉबेरी की खेती आज के टाइम में किसानों के लिए कम टाइम में तेजी से ज्यादा मुनाफा देने वाली फसल बनती जा रही है। असल में मार्केट में अब इसकी मांग लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है, लेकिन अच्छी कीमत तभी मिलती है जब फल बड़े, गहरे लाल रंग के और रसदार हों.ऐसा अक्सर होता है कि किसान मेहनत तो पूरी करते हैं।

करें स्ट्रॉबेरी की सही किस्मों का चुनाव

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए सबसे पहला और सबसे अहम कदम है सही वैराइटी को चुनना।वैसे तो हर इलाके की जलवायु अलग होती है और उसी के अनुसार ही वैराइटी को चुनना चाहिए। चैंडलर, कैमारोसा, स्वीट चार्ली और विंटर डॉन जैसी उन्नत किस्में बड़े आकार और बेहतर रंग के लिए काफी फेमस हैं।

मिट्टी की तैयारी करें

अच्छी फसल के लिए मिट्टी की तैयारी पर खास ध्यान सबसे जरूरी माना जाता है। असल में स्ट्रॉबेरी के लिए हल्की, भुरभुरी और जैविक पदार्थों से भरपूर मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है। इसकी खेती के लिए मिट्टी का पीएच 5.5 से 6.5 के बीच होना चाहिए।