
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए फूलों की खेती अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक मुनाफे का मजबूत जरिया बनती जा रही है। ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार वर्मा के अनुसार, यदि किसान आधुनिक तकनीक अपनाते हुए पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस में फूलों की खेती करें, तो वे मौसम की मार से बचते हुए सालभर अच्छी आमदनी हासिल कर सकते हैं। खासकर जनवरी माह में रोपाई करने पर गर्मियों में फूलों की ऊंची कीमत का सीधा लाभ किसानों को मिलता है।
प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन से संभव है सालभर खेती
पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस जैसी संरचनाओं में तापमान और नमी को नियंत्रित किया जा सकता है। इसी वजह से इसे प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन कहा जाता है। इस तकनीक से किसान ऐसे मौसम में भी फूलों की खेती कर सकते हैं, जब खुले वातावरण में यह संभव नहीं होती।पॉलीहाउस और ग्रीनहाउस में ग्लैडियोलस ट्यूबरोस मेरीगोल्ड जैसे फूलों की खेती बेहद लाभकारी है।
फूलों की खेती से होगी बेहतर कमाई
आज के बदलते समय किसान फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर रहे है। अगर आप परंपरागत खेती करते है और उससे बेहतर कमाई नहीं हो रही है तो आप फूलों की खेती से बेहतर कमाई कर सकते है। फूलों की खेती के विशेषज्ञों के अनुसार जनवरी और फरवरी के अंतिम सप्ताह तक फूलों की रोपाई की जा सकती है। जिससे उन्हें बेहतर कमाई की सकती है।