
आज बसंत पंचमी के साथ बसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है। बसंत ऋतु के मौसम में आपको हर तरफ हरियाली रंग-बिरंगे फूलों वाले पेड़-पौधे देखने को मिलते है। अगर आप गार्डनिंग करना चाहते है तो आपके लिए यह समय सबसे ज्यादा उपर्युक्त होता है। बसंत ऋतु के आगमन के साथ हल्की गर्मी की भी शुरुआत हो जाती है। ऐसे में तेज धूप का हमारे पेड़-पौधों पर भी असर देखने को मिलता है। जिसके चलते कुछ लोग इस मौसम में इंडोर प्लांट्स भी लगाते हैं।
आउडोर प्लांट्स का करें देखभाल
आपने देखा है कि घरों में हर मौसम में इनडोर प्लांट्स लगे होते है। जिस तरह आउटडोर प्लांट्स को लगाते समय और बाद में हमें इनकी देखभाल करनी पड़ती है। ठीक उसी तरह इनडोर प्लांट्स की देखरेख भी करनी बेहद जरूरी होती है। तब जाकर आप उनको हरा-भरा रख सकती हैं।
गमले और मिट्टी बदलें
सर्दियों का मौसम खत्म होते ही पौधे फैलना शुरु कर देते हैं। ऐसे में उनकी जड़ों को फैलने के लिए स्थान चाहिए होता है। अन्यथा उनकी वृद्धि रुक जाएगी।
कटाई-छटाई करें
आप घर में रखें पौधों को हर हफ्ते चेक करते रहे कि कहीं उनका कोई पत्ता या टहनी सड़-गल तो नहीं रही है। यदि ऐसा है तो उस पत्ते और टहनी को तुरंत काटकर अलग कर दें।
खाद जरूर डालें
बसंत ऋतु में पौधों के लिए खाद बेहद जरूरी होती है। दरअसल, यही पौधों के विकास का समय होता है। जिसके चलते उन्हें पोषक-तत्वों की आवश्यकता होती है।