दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई का निर्देश

    23-Jan-2026
Total Views |

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के कारण लोग परेशान है। कुछ दिन पहले तक दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और प्रदुषण से लोगों की दोहरी परेशानी बढ़ी थी। लेकिन अब दिल्ली एनसीआर में धूप निकलने के बाद धूल उड़ने लगे है। जिसको लेकर वहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

प्रदूषण को देखते हुए अब प्रशासन भी एक्शन मोड में काम कर रही है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट लगातार सख्त कदम उठा रहा है। CAQM ने उन फैक्ट्रियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं जो प्रदूषण फैला रहे हैं। सरकार ने कई फैक्ट्रियों को बंद करने की सिफारिश की है। CAQM दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

सड़क पर धूल को लेकर अभियान

धूल को लेकर नोएडा और फरीदाबाद में विशेष अभियान चलाया गया। 150 सड़क हिस्सों की जांच में 20 जगहों पर भारी धूल प्रदूषण पाया गया, जबकि कई जगहों पर मध्यम स्तर की धूल दर्ज की गई। धूल नियंत्रण के नियमों का पालन न करने पर MCD को नोटिस भेजा गया है और 5 ज़ोन से एक्शन टेकन रिपोर्ट भी मिल चुकी है।