करें आम की बागवानी बढ़ेगी आमदनी

    23-Jan-2026
Total Views |

पटना।बिहार में खेती का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब किसान पारंपरिक खेती-बाड़ी तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि फल, सब्जी और फूलों की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। आम का सीजन शुरू हो चुका है और किसान इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। कई किसान दिसंबर महीने से ही आम की खेती की तैयारी शुरू कर देते हैं, लेकिन जो किसान किसी कारणवश पिछड़ गए हैं और अब इसकी तैयारी कर रहे हैं। जनवरी का महीना आम की बागवानी करने वाले किसानों और बागवानों के लिए अहम है।

जनवरी और फरवरी के महीने में आम की बागवानी का रखे ध्यान

बिहार के जहानाबाद के घोसी प्रखंड निवासी किसान संजय कुमार ने आम की खेती से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा की हैं। वे पिछले 20 वर्षों से खेती कर रहे हैं और उनके पास आम का बगीचा भी है। आइए जानते हैं कि जनवरी और फरवरी के महीने में आम की खेती को लेकर किसानों को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

आम की खेती से होगी बेहतर आमदनी

आज खेती का तौर-तरीका पूरी तरह बदल चुका है। आधुनिक मशीनों और तकनीकों के आने से खेती पहले की तुलना में आसान हो गई है। इसी कारण अब कई किसान बागवानी की ओर रुख कर रहे हैं। आम की खेती भी इसी का एक बेहतर उदाहरण है।