श्री विश्वकर्मा कौशल विवि में लगाई गई फूलों की प्रदर्शनी

    23-Jan-2026
Total Views |


पलवल। हरियाणा के पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कृषि फार्म पर धूमधाम से वसंत उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही शहद, सब्जियों और अन्य कृषि उत्पादों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने किया। उन्होंने बताया कि इस दिन माता सरस्वती का अवतरण हुआ था, जो विद्या और कला की देवी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कृति और कृषि से जुड़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान कृषि संकाय के डीन प्रोफेसर डीवी पाठक, ग्रीन टेक्नोलॉजी विभाग के चेयरपर्सन डॉ. सुनील गर्ग, कुलगुरु के विशिष्ट कार्य अधिकारी संजीव तायल, सहायक प्रोफेसर डॉ. हरीश कुमार, डॉ. तेजेंद्र सिंह, डॉ. गुरप्रीत, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अनेक प्रकार के फूलों का दीदार

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कृषि फार्म पुष्प प्रदर्शनी में तरह-तरह के फूलों का लोग दीदार कर रहे है। यहा देसी-विदेशी फूलों की सैकड़ों किस्में दर्शकों के  मन को मोह रहे थे। यंहा कई बार फूलों से बनी कलाकृतियाँ और झाँकियाँ भी होती हैं, जैसे कि जानवरों, धार्मिक दृश्यों और सांस्कृतिक थीम पर आधारित आकृतियाँ, जो बागवानी के शौकीनों और आम लोगों को बहुत ही  आकर्षित कर रही थी।