इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के सदस्यों ने तिरुमाला देवस्थानम का दर्शन किया

    24-Jan-2026
Total Views |

नई दिल्ली। इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने  22 जनवरी को आंध्र प्रदेश स्थित प्रमुख धार्मिक स्थान तिरुमाला देवस्थानम का भ्रमण किया। इस मौके पर इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई सिंह के साथ सभी चैप्टर के प्रतिनिधी शामिल हुए। इनके अलावा एसोसिएशन के महासचिव मुकुल त्यागी, मुकेश शर्मा और  इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के देश के कोने-कोने से आए हुए प्रतिनिधि शामिल हुए। इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा एक स्थान पर इकट्ठा होना मजबूत एकता का परिचय देना है। इस अवसर पर अध्यक्ष वाई पी सिंह ने कहा कि सभी सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद आपके बेहतरीन दर्शन प्रबंध ने हमारी आस्था को एक उत्सव में बदल दिया। आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएँ और हार्दिक आभार।

कहां है तिरुमाला देवस्थानम?

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुपति शहर के पास, सात चोटियों वाली तिरुमाला पहाड़ियों पर स्थित है। यह पवित्र मंदिर, जो भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) को समर्पित है, तिरुपति शहर से लगभग 20-21 किलोमीटर की दूरी पर है और इसे 'धरती का वैकुंठ' भी कहा जाता है।