नई दिल्ली।कल बसंत पंचमी के बाद बसंत का मौसम भी बदलने लगा है।जनवरी का महीना बीतने वाला है और जल्द फरवरी का महीना शुरू होने वाली है।वसंत ऋतु में पौधे की देखभाल करना बेहद जरुरी है। इस मौसम में गेंदा के पौधे की देखभाल सही तरीके से की जाए तो गेंदा का फूल सीजन बीत जाने के बाद भी खिलता है। गार्डनिंग करने वाले लोगों के लिए वसंत ऋतु का महीना काफी अहम होता है। अगर आपके गेंदे के पौधे में फूल आने कम हो गए हैं या कलियां सूख रही हैं, तो जनवरी खत्म होने से पहले किए गए कुछ छोटे-मोटे बदलाव आपके पौधे में फूलों की भरमार कर सकते हैं।
वसंत ऋतु में करें यह काम
वसंत ऋतु में की गई देखभाल पौधे को घना बनाता है। बड़े-बड़े और चमकीले फूल भी खिलते हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि गेंदे का सीजन अब खत्म होने वाला है, लेकिन असल में फरवरी की हल्की धूप गेंदे के लिए बूस्टर का काम करती है। अगर आप चाहते कि आपके गार्डन की हर डाल फूलों से झुक जाए, तो ये जरूरी काम जनवरी के बचे हुए दिनों में हर हाल में कर लें।
मिट्टी की करें गुड़ाई
किसी भी पौधे की ग्रोथ के लिए यह खाद डालने के साथ ही मिट्टी की गुड़ाई करना अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर आपके बगीचे में गेंदा का पौधा लगा है, तो मिट्टी की 2-3 इंच गहरी गुड़ाई करें। इसके बाद केले के छिलके की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सूखी डाल और फूलों को हटाएं
पौधे पर लगे सूखे फूल या डाल प्लांट की ग्रोथ को धीमा या कम कर देते हैं। साथ ही नई कलियां आना बंद हो जाती हैं, ऐसे में कैंची की मदद से सभी सूखे या मुरझाए हुए फूलों को टहनी के थोड़ा नीचे से काट दें।