वसंत पंचमी लाया बारिश बर्फबारी, बागवानी को मिला संजीवनी

    24-Jan-2026
Total Views |

शिमला।हिमाचल प्रदेश में वसंत पंचमी का दिन राहत की फुहार लेकर आया। बागवानी और कृषि कृषि के के लिए बारिश और बर्फबारी लाभदायक साबित होगी। करीब तीन महीने बाद टूटे इस ड्राई स्पैल ने प्रदेश के किसानों और बागवानों को बड़ी राहत दी है। अब सेब की फसल के लिए वांछित चिलिंग ऑवर्स पूरे होंगे। चिलिंग ऑवर्स पूरा होने के कारण अब सेब की बागवानी करने वाले बागवानों की चिंता कम होगी।

78 फीसदी भूमि ड्राई लैंड

बारिश-बर्फबारी से सेब सहित तमाम फलदार फसलों को लाभ होगा। प्रदेश में करीब 78 फीसदी भूमि ड्राई लैंड है। सेब की पैदावार वाले क्षेत्रों में भी 25 फीसदी से अधिक क्षेत्र सिंचित नहीं है। इसके अलावा इससे पारिस्थितिकी संतुलन बनेगा। रात का तापमान अब ज्यादा कम और दिन का बहुत बढ़ जाने की स्थिति के बजाय अब दिन और रात के तापमान में भी अंतर कम होगा तो यह भी फसलों के लिए अच्छा है।

जमीन को नमी मिलेगी

सेब बागवानी को निस्संदेह इसका लाभ होगा। लंबे वक्त से जमीन में नमी की कमी थी। अब यह पूरी हो जाएगी। सेब और अन्य फलों की बागवानी के लिए बर्फबारी और बारिश अच्छी है। लंबे समय से बागवान बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे।