
नैनीताल।वसंत पंचमी पर शुक्रवार को मुक्तेश्वर, रामगढ़, धानाचूली, नाई, पहाड़पानी, भीड़ापानी, मनाघेर, हरतोला, नथुवाखान और ओखलकांडा क्षेत्र में हुई साल की पहली बर्फबारी सेब उत्पादक किसानों के चेहरों पर खुशी ले आई। झमाझम बारिश ने गेहूं, सरसों और जौ की फसलों को बड़ी राहत दी है। किसानों को शनिवार को भी अच्छी मात्रा बर्फबारी की उम्मीद है।
सेब को बर्फबारी देगी चिलिंग
बर्फबारी से मुक्तेश्वर, रामगढ़, नथुवाखान, हरतोला और धानाचूली क्षेत्र में सेब को चिलिंग मिली है। जिले में वर्ष 2025-26 में 1039.68 हेक्टेयर भूमि पर सेब का 4420.00 मैट्रिक टन उत्पादन था। किसानों को उम्मीद है की शनिवार को भी बर्फबारी होने से सेब के उत्पादन, साइज में वृद्धि होने के साथ सेब की मिठास भी बढ़ेगी।
सेब उत्पादन बढ़ेगी
वसंत पंचमी के साथ हुई बारिश और बर्फबारी किसानों के लिए बेहद लाभदायक साबित होगी। सेब के उत्पादन में वृद्धि के साथ फसलों का उत्पादन भी अच्छा रहेगा।