अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतराष्ट्रीय पुष्प प्रदर्शनी में दर्शकों की संख्या घटती जा रही है। इस पुष्प प्रदर्शनी को आयोजित करने में लागत हर साल बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि पिछले तीन वर्षों में टिकट बिक्रि से होने वाली कमाई से पुष्प प्रदर्शनी का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है।
29 जनवरी तक चलेगा फ्लावर शो
अधिक खर्च और टीकट की विक्री कम होने के कारण अहमदाबाद नगर निगम ने रविवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए फ्लावर शो की अवधि को एक सप्ताह के बढ़ा दिया है। अब यह शो 29 जनवरी तक चलेगा। 29 जनवरी के बाद इसकी समापन की जाएगी। अब यह शो 29 जनवरी तक जनता के लिए खुला रहेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे आगंतुकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
टिकट की कीमतें और प्रवेश नियम
सोमवार से शुक्रवार- 80 रुपये।
शनिवार, रविवार और सार्वजनिक छुट्टियां- 100 रुपये।
प्रीमियम स्लॉट - 500 रुपये।
छूट- 12 साल तक के बच्चों, एएमसी स्कूलों के छात्रों, दिव्यांगजनों और सैनिकों के लिए सभी दिनों में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है। प्रीमियम स्लॉट का समय सुबह 8 से 9 बजे और रात 10 से 11 बजे तक था, लेकिन अब रात का स्लॉट रद्द कर दिया गया है।